फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-मोहल्लों में चल रही डेरियों पर निगम का चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गली-मोहल्लों में संचालित अवैध डेरियों पर नगर निगम ने चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। डेरियों का गोबर नालियों से होकर गंगा में गिरता है। नगर निगम ने बुधवार को नौ डेरी संचालकों के चालान कर 17500 रुपये का जुर्माना वसूला है। मुख्य नगर आयुक्त ने तीन डेरी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार की सड़कों पर घूमने लावारिस पशु ही नहीं बल्कि डेरियों में पलने वाले मवेशी भी गंदगी का बड़ा कारण हैं। डेरियों का पंजीकरण नहीं है। गली मोहल्लों में डेरियां खुली हैं। मवेशियों के गोबर और गंदगी से नालियां जाम होने से गंदगी सड़कों पर फैली रहती है। इससे मच्छरों की भरमार रहती है। आसपास के लोग दुर्गंध और गंदगी से परेशान होते हैं। कई डेरियों की गंदगी सीधे नालों से गंगा में गिरती है। नगर निगम के नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बुधवार को ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। ज्वालापुर में गली-मोहल्लों में चल रही डेरियों का निरीक्षण किया। इससे डेरी संचालकों में हड़कंप मच गया। गंदगी पर नगर आयुक्त ने 9 डेरी संचालकों के चालान काटकर 17500 का जुर्माना वसूला। तीन डेरी संचालकों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि डेरी संचालक डेरी का रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें