फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त भाजयुमो उपाध्यक्ष का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के जमालपुरकलां निवासी नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि संजीव एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो पूर्व में भी मातृ संगठन में काम कर चुके हैं। उनके भाजयुमो में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री की प्रदेश में सरकार चल रही है, जिससे फिर से प्रदेश में युवा सरकार बनाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्य करें। जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मोहित, उदित भारद्वाज और गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें