हरिद्वार। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. मनु शिवपुरी के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर नैना गुप्ता को इनरव्हील तीज क्वीन 2021-22 चुना गया।
महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रैंप वाक, चूड़ियों की खन खन और पायल की झंकार जैसे कार्यक्रम हुए। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। कविता शर्मा, नीलम नानकानी, जया कौर, नैना गुप्ता, प्रतिभा राय, साक्षी गुप्ता एवं कनुप्रिया मिश्रा ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। तीज संबंधित प्रश्नों ने कार्यक्रम में समा बांधे रखा।
मंच संचालन कविता शर्मा ने किया। इस मौके पर मीनाक्षी गुप्ता, अर्चना जैन, सीमा गुप्ता, डा. विनीता कुमार, डॉ. अनु लूथरा, प्रियंका, पायल मित्तल, जसमीत, मोनिका अरोड़ा और सीमा चोपड़ा मौजूद रहीं। क्लब अध्यक्ष डॉ. मनु शिवपुरी ने कहा कि त्योहार ही हमारे संस्कार और संस्कृति हैं। इन्हें उत्साहपूर्वक मनाकर अपनी सनातन संस्कृति को जीवित रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीज उत्सव सावन के पूरे माह चलता है।