फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा और धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
पथरी में शक्ति केन्द्र संयोजकों एवं प्रभारियों से वर्चुअल के दौरान मौजूद भाजपा विधायक स्वामी यत - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रभारियों से वर्चुअल संवाद किया। संवाद में भाजपा सरकार की उपलब्धियां और नीतियों से अवगत कराया है।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर वर्चुअल संवाद हुआ। इसके लिए पहले से ही शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रभारियों ने व्यवस्थाएं की थी। फेरुपुरा रामखेड़ा में निर्भय फार्म हाउस में कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, जितेंद्र सैनी, आलोक द्विवेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित चौहान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सरदार संजय सिंह, रामकुमार, शेषराज सैनी, आदेश चौहान, पवन सिंह, नाथीराम चौधरी, अंकित चौहान, राजेश कश्यप, शुभम सैनी, सोहनवीर पाल, अमित सैनी, मीडिया प्रभारी प्रणव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें