फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायकों ने घेरा कप्तान कार्यालय, गिरफ्तारी दी

विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायक साथ में पदाधिकरी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार से कुचलकर किसानों की हत्या और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के तीनों कांग्रेसी विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। एसएसपी ने विधायकों से वार्ता का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायकों ने कार्यकर्ताओं के संग सांकेतिक गिरफ्तारी दी। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय पर मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, कलियर विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने विधायकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटा आ जा रहा है। पहले अन्नदाता किसानों की हत्या हुई और फिर उनकी आवाज उठाने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही का कांग्रेस माकूल जवाब देगी।
कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की तानाशाही को जनता आने वाले चुनाव में मुंहतोड़ सबक सिखाएगी। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना सबका अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार यह अधिकार छीनने पर तुली हुई है। इसके बाद सभी कांग्रेसी विधायकों व कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तार दी। बाद में सभी को पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ दिया गया। इस दौरान एसएसपी कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें