हरिद्वार। कोरोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होने पर यात्री सुविधाओं पर अब रेलवे ने फोकस करना शुरू कर दिया है। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर रेलवे मिल्क पार्लर खोले जाने के लिए मुरादाबाद रेल मंडल से स्वीकृति दे दी है। जल्द हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों पर एक-एक मिल्क पार्लर खोला जाएगा।
हरिद्वार और देहरादून जैसे ग्रेड-वन श्रेणी के जितने रेलवे स्टेशन हैं, उन पर मिल्क पार्लर, भोजनालय, फूड स्टाल, वाटर एटीएम आदि की सुविधा शुरू की जाएगी। रेल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों का कहना, मार्च 2020 कोरोना संक्रमण के दौरान रेलव खानपान की सुविधाओं पर पाबंदी लगा दी थी। कुछ ट्रेनों में पेंट्री कार की सुविधा दी गई थी। अब डेढ़ साल के बाद फिर से स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए स्टेशनों पर खाद्य और पेय व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं, जो भी प्राइवेट एजेंसी हैं। उनके माध्यम से रेलवे स्टेशनों पर मिल्क पार्लर, भोजनालय, वाटर एटीएम फूड स्टाल आदि खोल दिए जाएंगे। मुरादाबाद रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक गौरव दीक्षित का कहना है कि उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस से अमूल का मिल्क पार्लर खोले जाने की अनुमति हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को मिली है। संवाद