फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड का हुआ नवीनीकरण व पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में हुई पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण और पंजीकरण को अनुमति प्रदान की गई। कई आवेदनों पर मानक पूरे न होने पर मंजूरी नहीं दी गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण और पंजीकरण का प्रकरण पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति के सामने रखा। इस पर जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण और पंजीकरण के लिए निर्धारित मानकों के संबंध में विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने मातृछाया हॉस्पिटल दिल्ली रोड रुड़की, प्रेम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अनाज मंडी ज्वालापुर, धनवंतरी सीटी स्कैन सेंटर रानीपुर मोड़ हरिद्वार के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण का अनुमोदन करने को अनुमति दे दी। समिति की बैठक में विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण के संबंध में भी चर्चा हुई। इसमें चर्चा के बाद कोर हॉस्पिटल रुड़की-हरिद्वार रोड वर्धमानपुरम, रुड़की, लाइफ अल्ट्रासाउंड एंड डाइग्नोस्टिक सेंटर मंगलौर, एसआर मेडिसिटी मानसी एन्कलेव लक्सर रोड जगजीतपुर हरिद्वार के पंजीकरण का भी अनुमोदन दे दिया गया। जिला सलाहकार समिति में योग माता पायलट बाबा हॉस्पिटल कनखल हरिद्वार, जीवन धारा चिकित्सालय मंगलौर रुड़की, न्यू आकाश अल्ट्रासाउंड केंद्र सुल्तानपुर लक्सर को मानकों के अनुरूप न होने के कारण नवीन पंजीकरण की अनुमति नहीं दी गई। नवीनीकरण के लिए सीमा मेटरनिटी हॉस्पिटल आर्य नगर चौक हरिद्वार, वीना अल्ट्रासाउंड केंद्र पहाड़ी बाजार रुड़की हॉस्पिटल के रिकॉर्ड रखरखाव में कमियां होने के कारण जिलाधिकारी ने केंद्रों का नवीनीकरण नहीं किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. अजय कुमार, डॉ. शशिकांत, डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. दिपेश चंद्र प्रसाद, आदिल फरमूद अली, सरिता और कनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
डीएम ने दिए एक सप्ताह में प्रमाण देने के निर्देश
हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई। इसमें लालढांग स्थित रसूलपुर मिट्ठीबेरी के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। डीएफओ नीरज कुमार एवं वनाधिकार समिति की अध्यक्ष श्रुति लखेड़ा ने वनाधिकार के संबंध में अपने-अपने पक्ष रखे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्देश दिए कि सभी प्रमाणों को एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें