फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को घसियारी कहने पर फूंका गृह मंत्री का पुतला

विज्ञापन
कनखल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकते कांग्रेसी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से देहरादून में उत्तराखंड की नारियों को घसियारी कहने पर कांग्रेस ने उनका पुतला फूंका। कहा कि गृह मंत्री ने यह कहकर महिलाओं का अपमान किया। जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शंकर आश्रम चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही भाजपा सरकार और अमित शाह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि शनिवार को देहरादून दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड की नारी को घसियारी कहकर संबोधित किया। उन्होंने नारी को कई बार घसियारी कहा। कांग्रेस के बारे में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और केंद्रीय गृहमंत्री महिलाओं का अपमान करने पर लगे हुए हैं। इस दौरान मेयर अनीता शर्मा, नईम कुरैशी, अशोक शर्मा, विमला पांडे, हाजी रफी खान, चौधरी गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, राजवीर सिंह, यशवंत सैनी, शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, सरदार गुरमीत सिंह, सुनील सिंह, हरजीत सिंह, वसीम सलमानी, सतीश दुबे, सुंदर सिंह मनवाल, मनोज जाटव, विशाल राठौड़, बादल गोस्वामी, जाफिर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें