भारत रत्न एवं समाज सुधारक पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर विभिन्न संगठनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर हरकी पैड़ी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कोलकाता के म्यूजिक मेडिटेशन प्रोजेक्ट द्वारा विभिन्न रागों की जुगलबंदी के भक्ति भावना से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए गए।
हरकी पैड़ी पर गंगा आरती से पहले आयोजित की गई भजन संध्या में कोलकाता से आए भजन गायक सरोद बाबा व गायकी माता द्वारा सुर संगीत की जुगलबंदी के साथ प्रस्तुत शिव भक्ति ओतप्रोत व मां गंगा को समर्पित भजनों का श्रवण कर विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने भजन गायक सरोद बाबा व गायकी माता का स्वागत करते हुए कहा कि देश की आध्यात्मिक राजधानी होने के नाते हरिद्वार में हरकी पैड़ी से हमेशा ही आध्यात्मिक संदेश प्रसारित हुआ है। उन्होंने सभी से पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, सिद्धार्थ चक्रपाणि, नितिन गौतम, गोपाल प्रधान, वीरेंद्र कौशिक, शैलेंद्र मोहन, देवेंद्र कौशिक, आशीष मारवाड़ी, यतींद्र सिखोला, सुमित श्रीकुंज, आशीष गुप्ता, संजय बंसल, वंश गोयल, परीक्षित कौशिक आदि उपस्थित रहे।
ऋषिकुल विद्यापीठ में मनाई गई मालवीय जयंती
ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम के संस्थापक भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती महाविद्यालय परिसर में मनाई गई। शनिवार को इस मौके पर सर्वेश्वर मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद छात्रों और स्टाफ ने शोभायात्रा निकाली। मालवीय चौक पर कालेज प्राचार्य डॉ बलदेव प्रसाद चमोली और स्टाफ द्वारा महामना मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाई गई। इस दौरान छात्रों ने मालवीय के जीवन पर गीत, भाषण, नाटक आदि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम अधिकारी साकेत प्रकाश मिश्रा ने कहा कि भारत रत्न मदन मोहन मालवीय भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की उपाधि से विभूषित किया गया था
गंगा सभा ने किया पूजन व रुद्राभिषेक
हरिद्वार। श्री गंगा सभा (रजि.) ने शनिवार को गंगा सभा के संस्थापक भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय का जन्मदिवस हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और रुद्राभिषेक कर मनाया। घंटाघर मालवीय द्वीप पर स्थित मालवीय की प्रतिमा पर पूजन और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि मदन मोहन मालवीय ने हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों के साथ मिलकर 1916 में पहला बांध विरोधी आंदोलन अंग्रेजों के खिलाफ किया और अंग्रेज सरकार को झुकने पर मजबूर किया। वह सनातन धर्म की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर सभा के उपसभापति जितेंद्र विद्याकुल, कोषाध्यक्ष यतीन्द्र सीखोला, स्वागतमन्त्री डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणी, समाजकल्याण मंत्री नितिन गौतम, सचिव वीरेंद्र कौशिक, अवधेश पटुवर, अमित शास्त्री, शैलेष मोहन, देवेंद्र पटुवर आदि उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब में मनाई मालवीय जयंती
महामना सेवा संस्थान हरिद्वार द्वारा प्रेस क्लब में महामना मदन मोहन मालवीय की 160 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि और संस्था के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. महावीर अग्रवाल पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार रहे। कार्यक्रम का संचालन महा सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ. रमेश चंद शर्मा और धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर महामना मालवीय सम्मान महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप, प्रोफेसर महावीर अग्रवाल को दिया गया। वहीं डॉ नरेश चौधरी, डॉक्टर सुनील बत्रा, राजन सिंह, फग्गु ठेकेदार, सुरेश शर्मा, गीतांजलि जखमोला, डॉक्टर संध्या शर्मा, पंडित पदम प्रकाश, पीएस चौहान, भागवत आचार्य रवि देव शास्त्री, आचार्य स्वामी हरिहरानंद को मालवीय अभिनंदन सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान राजकुमार शर्मा, पीके जोशी, धर्मेंद्र चौहान, संजय अग्रवाल मौजूद रहे।