फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त कार्यालय का घेराव कर की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतमलपुर बोंगला गांव के गन्ना किसानों ने गन्ना समिति ज्वालापुर और सहायक गन्ना आयुक्त के कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की। किसानों ने लक्सर मिल के खिलाफ नारेबाजी कर गांव का ऑर्डर खोलने की मांग की।
विज्ञापन

बोंगला गांव के किसानों का आरोप है कि लक्सर गन्ना मिल ने ज्वालापुर गन्ना समिति से जुड़े गांव बोंगला के किसानों का इंडेंट (ऑर्डर) बंद कर दिया है। इससे गांव के किसानों को तौल के लिए गन्ना समिति ज्वालापुर की पर्ची नहीं भेजी जा रही है। किसानों ने कहा कि जब तक लक्सर समिति और ज्वालापुर समिति का इंडेंट बराबर नहीं हो जाता तब तक ज्वालापुर समिति से जुड़े किसानों को इंडेंट नहीं मिलेगा। समिति से जुड़े गांव वाले तौल क्रय केंद्र पर गन्ना नहीं तुलवा पाएंगे।
किसानों ने ज्वालापुर गन्ना समिति और सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि लक्सर मिल लक्सर गन्ना समिति के दबाव में काम कर रही है। इस कारण ज्वालापुर समिति से जुड़े गांव के किसानों का गन्ना नहीं खरीदा जा सकेगा। किसानों का कहना है कि दोनों समितियों को गन्ने का क्षेत्रफल देखकर निर्णय लेना चाहिए। लक्सर गन्ना समिति का क्षेत्रफल के हिसाब से गन्ना ज्यादा है, जबकि ज्वालापुर समिति से जुड़े गांव के गन्ना किसानों का गन्ना कम है। इस दौरान अर्जुन सिंह, जगपाल सिंह, सुखवीर सिंह, गुलबग सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रमेश ममगाई, नीरज चौहान, धनपाल सिंह, यशपाल सिंह, सुलोचना, माया, वेदप्रकाश, मनोज चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें