फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान के ताले तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने आभूषण व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक गांव रावली महदूद में नीरज का मकान है। नीरज व उसका परिवार बाहर गए हुए थे। सोमवार रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर घर में रखे आभूषण व नकदी चुरा ली। मंगलवार को जब मकान मालिक घर पहुंचे तो उन्हें घर में सामान चोरी होने के बारे में जानकारी मिली। मकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। फुटेज देखने के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए उठाया। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें