फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर मंगलवार को हजारोें श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जरूरतमंदों को दान दिया। इसके साथ ही मंदिरों में जाकर शीश नवाए।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन रहकर गंगा में स्नान और उसके बाद दान करने का बड़ा महत्व माना जाता है। इस दिन किया दान सौ गुना फलदायी होता है। धर्मनगरी में मौनी अमावस्या के अवसर पर हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर स्नान के लिए सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान से पहले श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया, फिर गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया।
हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों, मालवीय दीप, घंटाघर, सुभाष घाट, शिवघाट, अस्थि प्रवाह घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी खासी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद दान पुण्य किया। इसके साथ ही लोगों को भोजन भी कराया। वहीं बाजारों में मौनी अमावस्या के अवसर पर काफी श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। गुनगुनी धूप ने काफी राहत दी। घाटों पर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से मास्क लगाने की अपील करते हुए नजर आए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत कई जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। स्नान करने के बाद श्रद्धालु, मां मनसा देवी मंदिर व चंडी देवी मंदिर भी पहुंचे और दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें