कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी की और से आयोजित प्राकृतिक खेती सम्मेलन में उपस्थित युवा ।
- फोटो : HARIDWAR
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किसानों के साथ युवाओं को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित सम्मेलन में किसानों को पीएम नरेंद्र मोदी का प्राकृतिक खेती अपनाने पर देश के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण केंद्र पर आए कृषकों व युवाओं को दिखाया गया। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने कृषकों को जैविक उत्पाद जैसे जीवामृत, घनामृत, बीजोमृत, निमास्त्र आदि को बनाने की विधि और उनके खेती में लाभ की जानकारी दी।
मृदा वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र पाल ने कृषकों को मृदा में लाभदायक जीवाणुओं के संरक्षण के लिए जैविक खादों के प्रयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर केंद्र के अन्य वैज्ञानिक डॉॅ. विनोद कुमार, डॉ. नीलकांत, डॉॅ दीप्ति चौधरी, इंजीनियर उमेश सक्सेना, डॉ. सरिता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार सैनी, अध्यक्ष सहकारी समिति, दौलतपुर ने की। इस दौरान डॉ दीप्ति खटाना एवं दीपक कुमार सहित जनपद के 62 और किसानों युवाओं ने प्रतिभाग किया।