फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महंगाई से घर-गृहस्थी चलाना हुआ मुश्किल’

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर महिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की बैठक में वक्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। महिला पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड नंबर 19 गोविंद घाट पर हुई बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शशि झा ने कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है, लेकिन महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं से उनको वंचित किया जा रहा है। शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ में विकास और साफ सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हुए। बावजूद शहर में बनी सड़कें टूट गई। जगह-जगह गड्ढे हो गए। इससे भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है।
महिला कांग्रेस की पूर्व महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि महंगाई के अलावा बेरोजगारी से गरीब तबके का जीना मुहाल हो गया है। आम लोगों में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता अपना गुस्सा भाजपा को हराकर चुकाएगी। लता जोशी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर कम करने के बजाए सरकार झूठे प्रलोभन देकर लोगों को गुमराह कर रही है। वार्ड नंबर 18 की अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि सरकार चुनावों को देखते हुए झूठी घोषणाएं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें