फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी से हटेंगे अवैध वेंडर, सचल दस्ता तैयार

विज्ञापन
रकी पैड़ी पर तैनात सचल दल । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर फूल, पूजा सामग्री, प्लास्टिक केन से लेकर खाना-पीने का सामान बेचने वाले अवैध वेंडरों को हटाने के लिए अब श्री गंगा सभा ने पहल की है। श्रीगंगा सभा ने दो सचल दल बनाए हैं। एक दल में छह लोग हैं। सचल दल अवैध वेंडरों को हटाएंगे। इसके बाद इनकी जानकारी पुलिस व नगर निगम को दी जाएगी।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी क्षेत्र के साथ ही आसपास के गंगा घाटों पर अवैध वेंडरों का बोलबाला है। यह वेंडर सामान को दोगुने दाम पर बेचते है। प्रशासन की नाक के नीचे इसका धंधा खूब फल-फूल रहा है। गंगा घाटों पर यह वेंडर प्लास्टिक की कैन, प्रसाद, फूल, खाने पीने का सामान बेचते हैं। कई बार तो इनकी यात्रियों से कहासुनी व मारपीट तक हो जाती है। ऐसे में अब श्रीगंगा सभा ने इन वेंडरों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर दी है।
------
सचल दल को दिए गए लाउड स्पीकर
सचल दल को श्रीगंगा सभा की तरफ से लाउड स्पीकर दिए गए हैं। दल में शामिल सदस्य हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा घाटों पर घूमकर लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से गंगा व धार्मिक स्थल की पौराणिकता के बारे में बताएंगे। वहीं अवैध वेंडरों को गंगा घाटों से जाने के लिए भी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

--------
हरकी पैड़ी क्षेत्र में अवैध वेंडरों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दो सचल दल बनाए गए है। जो अवैध वेंडरों को वहां से भगाएंगे। इसके साथ ही अवैध वेंडरों की सूचना नगर निगम व पुलिस को देंगे।
विज्ञापन

- तन्मय वशिष्ठ, महामंत्री श्रीगंगा सभा हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें