फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम संस्कार और व्यवहार की मूल है हिंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें लगभग 40 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता जूनियर, माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक वर्ग में हुई।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में तरुण सिंघल ने प्रथम, युवराज सिंह द्वितीय व सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में हिमांशु प्रथम, विक्की द्वितीय व आरूष तीसरे स्थान पर रहे। उच्चत्तर माध्यमिक वर्ग में राजा मिश्रा प्रथम, रोशन कुमार दूसरे व सौरभ कुमार तीसरे स्थान पर रहे। प्रत्येक वर्ग में दो-दो छात्रों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मुख्याधिष्ठाता डा. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि हमारी मातृ भाषा हिंदी सरलता, सरसता एवं निजता का अनुभव कराती है। हिंदी भाषा का प्रयोग और परस्पर व्यवहार गौरव की अनुभूति कराता है।
कहा कि वर्षभर विशुद्ध हिंदी भाषा का प्रयोग करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कियाजायेगा। सहायक मुख्याधिष्ठाता डा. नवनीत परमार ने कहा कि ऋषि दयानंद स्वयं गुजराती होते हुए उन्होंने वेद भाष्य एवं अपने ग्रंथों की रचना हिंदी भाषा में की,जो उनके हिंदी प्रेम को दर्शाता है। प्रधानाचार्य डॉ. विजेंद्र शास्त्री ने कहा कि आजादी के बाद 15 वर्षों तक हिंदी भाषा को अंग्रेजी भाषा के स्थान पर लागू न करना उस समय के राजनायिकों की बड़ी भूल थी। इन वर्षों में अंग्रेजी ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस मौके पर अशोक कुमार आर्य, डा. योगेश शास्त्री, डा. हुक्मचंद, अश्विनी कुमार, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------
पौधरोपण कर मनाया हिंदी दिवस
हरिद्वार। भेल की ओर से संचालित विद्यालय ज्ञानदीप प्राइमरी स्कूल सेक्टर 3 भेल की प्रथम महिला रश्मि गुलाटी की मौजूदगी में पौधरोपण कर हिंदी दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, जब हम हिंदी को अपने जीवन में अर्थ सहित उतारने का प्रयास करते हैं तो उसमें दया, ममता, वात्सल्य, कर्तव्य निष्ठा और प्रेम झलकता है। जो अन्य किसी भाषा में कम ही देखने को मिलता है। इस मौके पर महाप्रबंधक नीरज दवे, प्रधानाचार्य सुनील त्यागी, सुनील तोमर, धनेश मौर्य, दिग्विजय सिंह, अल्पना, रिंकी भट्टाचार्य, सुमन बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें