हरकी पैड़ी पर गंगा आरती से पूर्व जलाभिषेक करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत साथ में कांग्रेस के प?
- फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का प्रदेश की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। हाईकमान से मिलकर लौटने के बाद हरीश रावत नए तेवर व कलेवर में नजर आए। हरिद्वार में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्विट के बाद प्रदेश की राजनीति में एक भूचाल आ गया था। उनके ट्विट के बाद हाईकमान ने उनको दिल्ली बुलाया था। पार्टी हाईकमान से मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली से आते समय प्रदेश की सीमा से ही हरीश रावत के समर्थकों ने उनका स्वागत करना शुरू कर दिया था। रानीपुर व ज्वालापुर विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह पर हरीश रावत को फूल मालाएं पहनाई। इसके साथ ही सिंहद्वार पर कांग्रेस नेता राजवीर चौहान, दिनेश कुमार, महेश प्रताप राणा, सतपाल ब्रह्मचारी, अनुपमा रावत, दिनेश वालिया, पुरुषोत्तम शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, आकाश भाटी, संजय शर्मा, राव आफाक समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद हरीश रावत सीधे हरकी पैड़ी पर पहुंचे और मांग गंगा की पूजा अर्चना की। हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना करने के बाद उत्तरी हरिद्वार स्थित राधाकृष्ण धाम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और फिर देहरादून के लिए निकल गए। हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बार फिर से वह यहीं बात कहते हुए नजर आए कि कदम-कदम बढ़ाए जा। कांग्रेस के गीत गाए जा, जिंदगी है कांग्रेस की, कांग्रेस को जीत दिलाए जाए।