कोर कॉलेज रुड़की में हैदराबाद स्थित केलटोन टेकनामक (एमएनसी) कंपनी ने संस्थान में आकर कंप्यूटर साइंस और इनफोरमेशन टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन किया। कंपनी की ओर से एचआर कुणाल और कंपनी के सॉल्यूशन आर्किटेक्ट के श्रीनिवास समेत 6 अन्य सदस्य साक्षात्कार के लिए आए। प्लेसमेंट सेल की प्रोफेसर इंचार्ज दिव्या मिश्रा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के बाद अंकित कुमार, नितिन शुक्ला, संचिता सिंह, कार्तिक सहरावत, प्रज्ज्वल, ऋषभ सैनी, महिमा जिंदल, ऋषभ गुप्ता, माधुर्य, अभिषेक दीक्षित, रितेश रावत, कृतिका, जितेंद्र, निधि वजीर, विवेक यादव और अखिल सैनी का चयन किया गया है। संस्थान के डीन कंप्यूटिंग डॉ. सागर गुलाटी को कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कोर के छात्र-छात्राओं के सेलेक्शन के लिए आते रहेंगे। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. बीएम सिंह, महानिदेशक डॉ. एसपी गुप्ता, चेयरमैन इंजीनियर जेसी जैन, हिमानी, ऋषभ, हिमांशु गुप्ता, अर्चना, शोभित प्रजापति आदि मौजूद थे।