फिट इंडिया के तहत हुई दौड़ को हरी झड़ी दिखाकर रवाना करते सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल।
- फोटो : HARIDWAR
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र भगत सिंह चौक से भेल तक दौड़ हुई। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन में जनपद के छह विकास खंडों के सैकड़ों युवक और युवतियों ने प्रतिभाग किया। जनभागीदारी से जन आंदोलन थीम के तहत जनपद के 75 गांवों में फ्रीडम रन कार्यक्रम हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शारीरिक फिटनेस के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। शरीर को फिट रखने का सबसे सरल तरीका दौड़ना है।
जिला युवा कल्याण के एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी, जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला कोआर्डिनेटर राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में ज्ञात और अज्ञात सपूतों ने जो योगदान दिया, उसको याद करने के साथ ही फिट इंडिया को भी हम साथ लेकर चल रहे हैं।