फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी एवं आसपास क्षेत्रों से रात्रि को उठेगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती की व्यापारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय कूड़ा उठाया जाएगा। इसके अलावा इस क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को अपर रोड स्थित शिव विश्राम गृह में व्यापारियों के साथ मुख्य नगर आयुक्त ने हरकी पैड़ी एवं आसपास क्षेत्र की समस्याएं सुनने के लिए सीधा संवाद किया। व्यापारियों ने कई समस्याएं गिनाई। बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि हरिद्वार प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन हरकी पैड़ी क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की संख्या मात्र 25 है। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 70 की जाए। जिला महामंत्री संजीव नैय्यर ने कहा कि बाजार में दिन के समय भीड़ होती है। बाजार क्षेत्र से कूड़ा उठाने की व्यवस्था रात्रि में की जाए। एमएनए दयानंद सरस्वती ने सहमति जताई और कहा कि व्यापारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रात्रि में कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
पूर्व पार्षद राहुल शर्मा ने कहा कि सुभाष घाट और हरकी पैड़ी क्षेत्र में अव्यवस्था और गंदगी रहती है। जगह-जगह भिखारी और अवैध ठेले लगे हैं, जबकि वर्तमान में फूलों के ठेके का अनुबंध समाप्त है। पूर्व में मात्र 12 ही ठेके स्वीकृत थे, जबकि आजकल 100 से अधिक हैं। एमएनए ने अनाधिकृत ठेके हटाने का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया ने कहा कि हरकी पैड़ी क्षेत्र के साथ जीरो जोन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जाए। युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि विष्णुघाट, भूरे की खोल, गोरक्षनाथ मोहल्ला, जोगिया मंदिर, पंजाबी बेड़ा क्षेत्रों में भी सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएं।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने कहा कि तत्काल जीरो जोन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए। शहर महामंत्री राजीव पराशर ने कहा कि नालियों के स्लैब टूटे हुए हैं। बैठक में एसएनए महेंद्र यादव, तनवीर, शहर महामंत्री प्रदीप कालरा, राकेश खन्ना, संगीत मदान, राजन मेहता, निशु कपूर, अनिल अग्रवाल, हन्नी शर्मा, विक्की आडवाणी, आकाश बंसल, नागेश वर्मा, ऋषि सरीन, राजू बख्शी, महेंद्र अरोड़ा, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें