पुलिस कर्मियों ने चौक-चौराहों पर संभाली ड्यूटी
सद्भावना सम्मेलन व बैसाखी स्नान पर्व से एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं के धर्मनगरी पहुंचने के चलते सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख चौराहों व संपर्क मार्गों पर सिविल पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस व सीपीयू के जवान तैनात कर दिए गए थे। शाम के समय हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया।
बैसाखी स्नान ब्रह्म मुहूर्त में
ज्योतिषाचार्य विकास जोशी ने बताया कि बैसाख व संक्रांति का पर्व वृद्धि योग में होगा। इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने पर लाभ मिलेगा। वहीं सुबह साढ़े पांच बजे से 7.30 बजे तक दान व स्नान का समय रहेगा।