नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ के दम पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता बूथ को अपना गौरव मानकर कार्य करेंगे तो निश्चित तौर पर भाजपा की विदाई तय है।
बृहस्पतिवार को गुघाल मंदिर रोड पर स्थित एक धर्मशाला में हुए रानीपुर भेल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में पहुंचे प्रीतम सिंह ने कहा कि बूथ को मजबूत करने से ही चुुनावी जंग जीती जाएगी। उन्होंने भाजपा की सरकार में युवा, किसान और व्यापारी पूरी तरह से परेशान है। इसलिए हर कोई कांग्रेस की ओर देख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए पूरी मेहनत के साथ लगने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। ताकि लोगों को भाजपा की करनी और कथनी के बारे में पता चल सके।
इस मौके पर सह प्रभारी दीपिका पांडेय, विजय सारस्वत, मुरली मनोहर, डॉ. प्रतिमा, अमन गर्ग, वरुण बालियान, संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, राजवीर चौहान, यशवंत सैनी, तेल्लू राम प्रधान, शहाबुद्दीन अंसारी, फुरकान अली, अंकित चौहान, अंकित चौधरी, जटा शंकर श्रीवास्तव, सचिन कुमार, विमला पांडे, अजय शर्मा, उदयवीर चौहान, ओपी चौहान, पप्पू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।