फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों का उत्तराखंड बनाने में आगे बढ़ रही सराकार: धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार उन सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर आगे बढ़ रही है, जो सपने लोगों ने उत्तराखंड बनने के दौरान देखे थे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार महर्षि दधीचि के तप का उपयोग कर व्रज का निर्माण हुआ, उसी प्रकार स्वामी रामदेव अपने संघर्ष और तप से योग, प्राणायाम, अध्यात्म और स्वदेशी चिंतन की पताका को पूरे विश्व में फहरा रहे हैं।
आचार्य बालकृष्ण अपने प्रबंधन कौशल और आयुर्वेद के ज्ञान से भारतीय चिकित्सा पद्धति व योग क्रांति को पूरे विश्व में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि आज योग भारतीय संस्कृति के ध्वजावाहक के रूप दुनियाभर में इस सत्य को पुर्न:स्थापित कर चुका है कि यहां की परंपराएं, दर्शन और ऋषि, मुनियों की ओर से अपनाई व तय की गई जीवन पद्धति कितनी वैज्ञानिक एवं हितकारी थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए 21 वीं सदी बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस सदी में उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य बनेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, प्रदीप बत्रा, मेयर रुड़की, गौरव गोयल, जिला अधिकारी विनय शंकर पांडे, एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें