फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा तेंदुआ, कमरे में बंद किया

विज्ञापन
ऐथल गांव में घर में गुलदार घुसने के दौरान मौजूद ग्रामीण । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
क्षेत्र के ऐथल गांव में एक ग्रामीण के घर में गुलदार घुस गया। ग्रामीण ने हिम्मत दिखाकर गुलदार को कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़कर चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर ले गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऐथल गांव के माजिद के घर के पास ही एक बना हुआ है। यहां कोई नहीं रहता है। बताया जाता है कि
शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुलदार कमरे के अंदर चला गया। माजिद ने देखा तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों के साथ वन विभाग को दी। गुलदार कैद होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। वन विभाग की टीम पिंजरा और जाल लेकर माजिद के घर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कमरे के दरवाजे पर जाल लगाया और दरवाजे खोल दिए। गुलदार में उसमें कैद हो गया। रेंजर दिनेश प्रसाद नौडियाल ने मादा गुलदार की उम्र करीब तीन से चार साल है। उन्होंने बताया कि गुलदार को भटककर गांव पहुंच गया था। टीम में डिप्टी रेंजर राजेश राठौर, वन जीव सुरक्षा वन प्रभारी अजय ध्यानी, वन दारोगा रामनाथ, गौतम, विशाल सिंह, सुखदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें