फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी जा रहे चालक-परिचालक पर फायर झोंका

विज्ञापन
फायरिंग में घायल रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
स्कूटी से वर्कशॉप जा रहे रोडवेज चालक-परिचालक को लूटने के इरादे से बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। स्कूटी पर पीछे बैठे चालक को गंभीर हालत में एम्स रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कनखल के गांव मिसरपुर निवासी सोनू और प्रद्युमन रोडवेज में चालक-परिचालक हैं। सोमवार सुबह दोनों एक्टिवा पर हरिद्वार डिपो के औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप में जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोकना चाहा। जब सोनू व प्रद्युमन नहीं रुके तो बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। हमले में एक्टिवा पर पीछे बैठे सोनू की पीठ और गर्दन पर छर्रे लगे जबकि प्रद्युमन को कोई चोट नहीं पहुंची। घायल होने के बाद दोनों खुद ही अस्पताल पहुंचे। घायलों को देखकर अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। कोतवाल प्रभारी राकेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूट का माना जा रहा है। वहीं रंजिश के पहलू पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें