फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त गैस सिलिंडर को शुरू हुई कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से अंत्योदय परिवारों को रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त देने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जनपद के 36 हजार अंत्योदय परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से लाभार्थियों के दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से अपात्रों के राशन कार्ड सरेंडर करने से पहले मुफ्त गैस सिलिंडर योजना शुरू करने का ऐलान किया गया था। योजना को कैबिनेट बैठक में पारित करने के बाद शासनादेश भी पिछले दिनों लागू कर दिया गया था। जनपद में योजना में 36 हजार अंत्योदय परिवार शामिल होंगे।
इन परिवारों को चार महीने में एक गैस सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा। जिससे योजना का पहला सिलिंडर सरकार की ओर से अप्रैल से जुलाई के बीच में उपलब्ध कराया जाना है। इसके मद्देनजर आपूर्ति विभाग की ओर से योजना का लाभ पात्र लोगों को पहुंचाने के लिए कसरत तेज कर दी गई है। जिसमें राशन डीलरों के माध्यम से अंत्योदय परिवारों के प्रपत्र भरवाने शुरू कर दिए गए हैं। इन प्रपत्रों को भरकर अंत्योदय परिवार से जुड़ी गैस एजेंसी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसके बाद एजेंसी के माध्यम से परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर योजना में पहला सिलिंडर जून के अंत तक देना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए शुरू उपभोक्ताओं से योजना से जुड़ी औपचारिकताएं पूूूरी करनी शुरू कर दी गई हैं। जिससे शीघ्र पात्रों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

- केके अग्रवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें