फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने रौंदा गन्ना, किसानों ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात हाथियों का एक झुंड जंगल से निकलकर मीरपुर और औरंगाबाद के खेतों में पहुंच गया। हाथियों ने खेतों में पहुंचकर गन्ना रौंद डाला। पीड़ित किसानों ने वन विभाग से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सोलर फेंसिंग होने से क्षेत्र के किसानों को हाथियों की दहशत से काफी रात मिली हुई थी। इससे फसलों को हाथी नुकसान नहीं पहुंचा रहे थे, लेकिन अब हाथियों ने सोलर फेंसिंग के अलावा अन्य रास्तों से निकलते हुए किसानों के खेतों में पहुंचना शुरू कर दिया है। रविवार की रात में हाथियों के एक झुंड ने जंगल से निकलकर किसानों के खेतों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने रातभर खेतों में खड़े गन्ने को खाया और फसल को भी रौंद डाला। इससे किसानों की करीब 15 बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है।
मीरपुर निवासी प्रदीप चौहान, मांगेराम चौहान, सोहनलाल चौहान और औरंगाबाद निवासी मास्टर नीलम सिंह आदि के खेतों में खड़े गन्ने का काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने वन विभाग से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा मांगा है। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व हरिद्वार के रेंजर विजय कुमार सैनी का कहना है कि हाथियों को रोकने के लिए उन रास्तों पर भी गश्त बढ़ाई जाएगी, जहां से निकलकर वे किसानों के खेतों तक पहुंचे ताकि किसानों का नुकसान होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें