फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में लटके जर्जर विद्युत पोल, ऊर्जा निगम मौन

विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में हवा में लटका विद्युत पोल। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की लापरवाही किसी की जान पर भारी भड़ सकती है। शहर से लेकर देहात के कई क्षेत्रों में जर्जर विद्युत पोल आंधी में गिरने की आशंका बनी है। ज्वालापुर क्षेत्र में कई जगह विद्युत पोल जर्जर बने हैं। सड़क के बीच तारों पर पोल झूल रहे हैं। जिनके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात ज्वालापुर के मैदानियान में खजूर वाली मस्जिद के पास नीचे से पूरी तरह जर्जर होकर गल चुके विद्युत पोल हवा चलने से सड़क पर लटक गए। पोल विद्युत लाइनों के सहारे हवा में झूल रहे हैं। बीच सड़क पर विद्युत पोल लटकने से आवाजाही करने में लोगों को डर लग रहा है।
खास बात यह है कि मैदानियान, घोसियान सहित कई इलाकों में ऊर्जा निगम की टीम कई दिन से बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापा मार रही है। लेकिन, टीम में शामिल अधिकारियों का ध्यान जर्जर हवा में झूल रहे विद्युत पोलों की तरफ नहीं जा रहा है। देहात क्षेत्रों में भी हाल बुरा है। पथरी, धनपुरा, घिस्सुपुरा, बहादराबाद, सलेमपुर, रावली महदूद सहित कई इलाकों में भी विद्युत पोल जर्जर हो चुके हैं। तूफान चलने पर ये पोल किसी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

पोल बदलने की जगह हो रही खानापूर्ति
स्थानीय निवासी अज्जू, मोइन, सावेज, सुनील, अंकित कुमार ने बताया कि सड़क किनारे लगे अधिकांश विद्युत पोल जर्जर हो चुके हैं। ऊपर से बिजली की तारों का जाल बना हुआ है। नीचे से पोल पूरी तरह गल चुके हैं। नए पोल लगाने के बजाय पुराने पोलों में ही नीचे सीमेंट-बजरी भरकर खानापूर्ति की जा रही है। जिससे हल्की सी हवा चलने पर ही विद्युत पोल गिर रहे हैं। इससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है।
जर्जर विद्युत पोलों को लेकर जानकारी मिली है। ज्वालापुर में मौके टीम भेज दी गई है। मरम्मत करवाई जा रही है। अन्य इलाकों में भी जहां-जहां पोल जर्जर हैं उनकी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें