फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदार्था में पतंजलि के मसाला प्लांट में लगी आग

विज्ञापन
पदार्था में पतंजलि के मसाला प्लांट में लगी आग । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पदार्था स्थित पतंजलि के मसाला (स्पाइस) प्लांट में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की। कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मायापुर अग्निशमन केंद्र के अधिकारी प्रताप राणा के मुताबिक बुधवार की सुबह 2.15 बजे फायर स्टेशन मायापुर को सूचना मिली कि पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क प्राइवेट लिमिटेड, पदार्था लक्सर रोड में आग लगी हुई है। सूचना पर फायर स्टेशन मायापुर से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में चार फायर यूनिट घटनास्थल पहुंची। इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। रात दो बजे से लगी आग को कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू किया गया।
आग लगने से प्लांट में रखे मसाले, पैकिंग बॉक्स समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी प्रताप राणा ने बताया कि प्लांट में लगी टिनशेड टूटकर नीचे गिर गई थी। जिसके चलते आग बुझने में काफी दिक्कत भी आई। मसाला प्लांट के जीएम देवेंद्र सिंह का कहना है कि मसाला प्लांट में आग लगने से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसके साथ ही आग बुझाने में मदद करने के लिए सीआईएसएफ की यूनिट भी मंगाई गई थी। रात के समय की शिफ्ट में काम नहीं होने के कारण प्लांट में कोई व्यक्ति नहीं था। जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पतंदीप में झुग्गियों में लगी आग
पंतदीप पार्किंग में बसी झुग्गी झोपड़ी बस्ती में बुधवार की दोपहर 12 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके की तरफ रवाना हुई। जब अग्निमशन विभाग की टीम ने सूचना देने वाले को फोन किया तो उसने बताया कि बारिश के चलते आग बुझ गई है। इसके बाद टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें