फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में धामी की ऐतिहासिक जीत, हरिद्वार में आतिशबाजी

विज्ञापन
चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत पर खुशियां मनाते पूर्व कैबिनेट मंत्री स् - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और फूलों की होली खेली। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के वेद मंदिर आश्रम में जश्न के साथ मिष्ठान वितरण हुआ।
विज्ञापन

वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में समर्थकों का हुजूम उमड़ा। समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि धामी की जीत ने साबित कर दिया है कि लोगों का विश्वास विकास पर है। चंपावत की जनता ने विकास पर मोहर लगाते हुए जनादेश दिया है। इस मौके पर अमित चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, श्रवण चौहान, विकास चौहान, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
शिवालिक नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाजी की। राजीव शर्मा ने कहा कि चंपावत की जनता ने एक तरफा धामी के पक्ष में वोट देकर देश और प्रदेश का मूड बता दिया है। अवसर पर अवनीश मिश्रा, रविकांत गुप्ता, वीरेंद्र बोरी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, कैलाश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धामी की जीत उत्तराखंड की जनता की जीत: रविंद्रपुरी
चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत पर धर्मनगरी के संतों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के नेतृत्व में जश्न मनाया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि यह उत्तराखंड की जनता की जीत है। इस दौरान सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, मयंक चौहान, भोला शर्मा, विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने सीएम की जीत पर जताई खुशी
शाहपुर, धनपुरा, फेरूपुर, बहादरपुर जट, पुरानी कुंडी, पंजनहेड़ी में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, जितेंद्र सैनी, सरदार संजय सिंह, करण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें