फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पित कार्यकर्ताओं को बनाया मतगणना एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा 10 मार्च को खुलेगा। वोटों की गिनती सरकारी अमला करेगा, लेकिन उस पर निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवारों ने अपने मतगणना अभिकर्ता तय किए हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में टेबल वार काउंटिंग एजेंट बनाने के लिए प्रत्याशियों ने ऐसे कार्यकर्ता को चिह्नित किया है जो न केवल पार्टी के प्रति समर्पित हैं, बल्कि गणित में भी बेहतर हैं।
विज्ञापन

जिले की 11 विधानसभाओं में 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को मतगणना के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। बक्सों में रखीं ईवीएम दस मार्च को बाहर निकल आएंगी। इसके लिए प्रत्याशी और सभी दलों ने पूरी तैयारी कर ली है। मतगणना कार्मिकों के साथ-साथ एक-एक वोट की गिनती के लिए प्रत्याशियों के एजेंट भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। मतगणना स्थल पर मतों की गणना के लिए लगने वाली टेबलों पर प्रत्याशियों के भी एजेंट रहेंगे।
भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा समेत सभी पार्टियों ने 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के एजेंटों के पास भी बनवा लिए। सभी पार्टियों के द्वारा अपने पार्टी के वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकर्ताओं को एजेंट ही अधिकतर एजेंट बनाया गया है। वहीं पार्टियों की तरफ से सभी एजेंट को सुबह पांच बजे अपने-अपने मतगणना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि सुबह छह बजे तक वह अपनी टेबल पर पहुंच जाएं। जिससे एक-एक वोट पर उनकी नजर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें