फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिल मां ने की थी बेटे की हत्या

Wed, 19 Aug 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर से छह माह पहले हरिद्वार के सलेमपुर गांव में पोल्ट्री फार्म में काम करने पहुंची महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने सात साल के बेटे की हत्याकर शव जमीन में गाढ़ दिया। मंगलवार को प्रेमी युगल को लेकर हरिद्वार पहुंची यमुनानगर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यमुनानगर के सिटी थाने की रामपुरा चौकी के प्रभारी पृथ्वी सिंह की अगुवाई में मंगलवार को हरिद्वार पहुंची पुलिस टीम ने हत्याकांड का खुलासा किया। उसके बाद टीम कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह, एसएसआई राजीव रौथाण को साथ लेकर उस पोल्ट्री फार्म में पहुंची जहां मासूम का शव गाढ़ा गया था।

नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व गांव बांसीमंडा, माजरा, थाना सिटी यमुनानगर से महिला मनप्रीत पत्नी संजय अपने गांव के ही रहने वाले प्रेमी राहुल के साथ हरिद्वार चलीं आई थी।
विज्ञापन


इस दौरान महिला अपनी नौ साल की बेटी को घर छोड़ दिया था और सात साल के बेटे हर्ष को साथ लेकर हरिद्वार आई थी। 22 जुलाई को मनप्रीत एवं राहुल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों ने इसकी भड़ास सात साल के हर्ष पर निकाली।

पुलिस का कहना है महिला ने बताया कि दोनों ने फावडे़ व डंडे से पीट-पीट कर बेटे की हत्या की और उसके बाद रात को शव पोल्ट्री फार्म के पास दफना दिया। हत्या के बाद भी दोनों पोल्ट्री फार्म में ही रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही दोनों हरिद्वार से यमुनानगर चले गए।

वहां संजय की ओर से दर्ज कराई गई अपनी पत्नी और बेटे की गुमशुदगी पर पुलिस दोनों की ढूंढ रही थी इसी बीच पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसने कबूला कि उसने अपने प्रेमी के साथ बेटे की हत्या की। उसके बाद पुलिस दोनों को लेकर हरिद्वार पहुंची। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोल्ट्री फार्म दिलशाद नाम के व्यक्ति का है।

उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा कि उसने दोनों को नौकरी पर किसके कहने पर रखा था। यमुनानगर पुलिस मंगलवार को पुलिस कस्टडी रिमांड में आरोपियों को लेकर पहुंची थी और अग्रिम कार्रवाई भी वह ही करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें