फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से बेच दी पुरानी कार

Sun, 20 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।  नई कार लेने की चाह में एक दुपहिया वाहन की एजेंसी के मालिक ने अपनी पुरानी कार धोखाधड़ी से बेच दी। दरअसल, पुरानी कार के कागजात के आधार पर एजेंसी मालिक ने कोर्ट में परिचित की जमानत ली हुई है। अब ये बात सामने आने पर कार खरीदने वाली कंपनी ने ज्वालापुर पुलिस को शिकायत की है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी पुरानी कार खरीदने का काम करती है। कंपनी की अधिकारी कल्पना पांडे ने ज्वालापुर पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि राजीव गुलाटी ने उन्हें अपनी एक पुरानी कार बेची थी। तब बताया था कि उनकी कार पर कोई लोन नही है न ही किसी कानूनी मामले से कार का लेना देना है। कंपनी ने कार खरीद ली थी। अब जब कंपनी ने उस कार को किसी दूसरी पार्टी को बेचा और एआरटीओ कार्यालय में नाम ट्रांसफर कराना चाहा। तब पता चला कि उस कार पर राजीव गुलाटी ने किसी परिचित की जमानत ले रखी है। आरोप है कि विरोध करने पर राजीव गुलाटी ने उनके साथ अभद्रता कर दी। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि राजीव गुलाटी की ज्वालापुर क्षेत्र में दुपहिया वाहन की एजेंसी है। जल्द ही कोतवाली बुलाकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें