फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला भाजपा नेता-लेनदारों के बीच चले लात घूसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
किटी प्रकरण में फंसी भाजपा की महिला नेता कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका शिवांगी त्रिपाठी एवं लेनदारों के बीच रविवार रात जमकर लात घूसे चले। दोनों पक्ष ने एक- दूसरे के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस से शिकायत की है।
ज्वालापुर क्षेत्र की मीना एनक्लेव कालोनी में कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका शिवांगी त्रिपाठी का घर है। रविवार शाम को कुछ बकायेदार भाजपा महिला नेता के घर अपनी रकम को लेकर तकादा करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर आरोप लगाए। भाजपा नेता शिवांगी त्रिपाठी एवं दूसरे पक्ष के संध्या दीक्षित, रानी, विकास, ओमप्रकाश गोस्वामी ने एक- दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर मिली है, उसी जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका शिवांगी त्रिपाठी को हाईकोर्ट से स्टे मिला है। आमजन की रकम देने के लिए वह लगातार टाल मटोल कर रही है इधर पुलिस की जांच भी अब तक उसे लेकर सुस्त रफ्तार से ही चल रही है। सवाल यही है कि आखिर पुलिस चार्जशीट क्यों दाखिल नहीं कर रही है। रविवार को घटे घटनाक्रम की वीडियो भी वायरल हुई है। इसमें दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष एक- दूसरे से उलझ रहे हैं। पुलिस को भी यह वीडियो सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें