जिला अस्पताल में मौजूद किसान शारदा सिंह पटेल के परिजन। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
मवेशी के लिए चारा काटते समय मशीन के पट्टे में फंसने से किसान की मौत हो गई। जानकारी होने पर विधायक ने अस्पताल पहुंचकर किसान के परिजनों को ढांढस बंधाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर निवासी शारदा सिंह पटेल (50) पुत्र भइयालाल रविवार शाम को खेत से चारा लेकर लौटा था। इसके बाद मशीन से चारा काटने को पट्टा फंसाया। इसी दौरान अचानक उसका पैर पट्टे में फंस गया। मशीन चालू होने से पूरा शरीर उसकी चपेट में आ गया। यह देखकर वहां मौजूद अन्य परिजनों ने जल्दी से मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला। शारदा सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल और उनके प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे। शारदा सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाया। किसान के दो पुत्र तीन पुत्रियां हैं।