फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बनाकर 17 कंप्यूटर ले गए

Sat, 21 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन। विद्या विकासिनी डिग्री कालेज में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात को धावा बोल दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर कालेज के चौकीदार को बंधक बनाकर 17 कंप्यूटर ले गए। बदमाशों की संख्या आठ-नौ बताई गई है।
विज्ञापन

नारसन स्थित विद्या विकासिनी डिग्री कालेज में बीती रात करीब नौ बजे 8-9 बदमाश घुस आए। बदमाशों कालेज में घुसने के बाद चौकीदार बृजेश कुमार पर तमंचा तान दिया और उसे बंधक बना लिया।
 दो बदमाश चौकीदार को घेरे रहे। जबकि अन्य बदमाश कालेज की कंप्यूटर लैब में गए। बदमाशों ने लैब में रखे 17 कंप्यूटर की टीएफटी लूट ली।
इसके बाद सिस्टम यूनिट को खोलकर यूपीएस, मदर बोर्ड, हार्डडिस्क आदि सभी कुछ निकाल लिया और बोरे में भरकर कालेज के मेन गेट से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने समीप स्थित विद्या विकासिनी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दीपक सालार के घर गया और उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में विद्यालय की प्रबंधक बालेश सालार ने तहरीर दी है। कंप्यूटर तीन लाख रुपये बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें