फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उखाड़ने की कोशिश करने वाला गैंग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चौबीस घंटे के अंदर ही एटीएम उखाड़ने की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग को ज्वालापुर पुलिस ने धर दबोचा। उनके कब्जे से एटीएम मशीन के पुर्जे, आलानकब, सबल आदि बरामद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग की गिरफ्तारी हुई।
बुधवार देर रात सब्जी मंडी चौक के पास लगे इंडीकैश कंपनी के एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एटीएम उखाड़ने की कोशिश कर रहे चार बदमाश साफ- साफ दिखाई दे रहे थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज किए थे। एसएसआई संजीव थपलियाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने जमालपुर रेलवे फाटक के पास मुखबिर की सूचना पर गैंग के सदस्य अर्जुन पुत्र रविंद्र सिंह मानपाल, सूर्या पुत्र सोमपाल, आकाश पुत्र मीनार एवं प्रताप पुत्र मोती निवासीगण गांव बहादरपुर जट पथरी को पकड़ लिया। उनके कब्जे से एटीएम के पुर्जे, रोड, आलानकब और सबल बरामद हुए। । एसएसआई ने बताया कि गैंग लीडर अर्जुन हाल ही में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया है। अन्य तीन सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत है। बताया कि इस संबंध में इंडीकेश कंपनी के सुनील शर्मा पुत्र वेदप्रकाश निवासी संजय कालोनी इंदर रोड देहरादून ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द अमीर बनने का दिखाया था ख्वाब
गैंग लीडर अर्जुन ने ही गांव के तीन युवकों को जल्द अमीर बनने का ख्वाब दिखाया था। पहले तो यह तय हुआ था कि किसी अमीर शख्सियत के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया जाए, लेकिन जब कोई चेहरा दिखाई नहीं पड़ा, तब एटीएम को ही निशाना बनाने की बात तय हुई। पर, एटीएम उखाड़ना इतना आसान नहीं है, यह बात गैंग के सदस्य नहीं जानते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें