उत्तराखंड किकेट काउंसिल की ओर से 5वीं शहीद-ए-आजम ऑल इंडिया अंडर-19 वनडे क्रिकेट चैंपियनशिप-2019 के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल ने प्रदेशभर मेें बर्निंगबॉल क्रिकेट एकेडमी के साथ मिलकर ट्रायल मैच मेें प्रदर्शन के आधार पर कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया है।
टीम में सर्वश्रेष्ठ 16 खिलाड़ी शामिल किए हैं। इनके अतिरिक्त चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया हैै। काउंसिल के चयनकर्ता राजेश नेगी, अमित कुमार और ख्याति शर्मा ने अंतिम 16 खिलाड़ियों के चयनित किया। इनमें सुनील (कप्तान), आशीष, आर्यन चौहान, तुषार कश्यप, दीप चौहान, अर्जुन, अक्षत शर्मा, विशाल कश्यप, शुभम उनियाल, यशराज, लव शर्मा, स्वयं गुप्ता, अंश शर्मा, दीपांशु जोशी, राकेश चंद, सूरज साहू शामिल हैं। दुर्गेश कुमार, अमान, रितेश गुप्ता और सुजान मलिक को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। सह सचिव असद आलम ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य चयनकर्ता राजेश नेगी ने बताया कि यूसीसी अंडर-19 टीम शनिवार को पंजाब लिए रवाना होगी। जहां उत्तराखंड की टीम को लीग चरण में जम्मू, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ से मैच खेलने हैं। लीग मैचों में प्रदर्शन के आधार पर टीम नॉक आउट चरण में प्रवेश कर पाएगी।