फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यमित्रानंद गिरि का षोडशी समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की षोड़शी आज
- मोहन भागवत और शिवराज समेत कई विशिष्ट अतिथि करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। भारत माता मंदिर के संस्थापक एवं शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज का श्रद्घांजलि समारोह और षोड़शी बुधवार को उत्तरी हरिद्वार स्थित सप्तऋषि आश्रम के मैदान में होगी। इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य समेत देशभर से संत आदि शामिल होंगे।
पद्मश्री सम्मान से सम्मानित स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज का देहावसान विगत 25 जून को हो गया था। उनकी पार्थिव देह को हरिपुर कलंा स्थित उनके भारत माता मंदिर जनहित ट्रस्ट राघव कुटीर परिसर में भू समाधि दी गई थी। संत परंपरा के अनुसार 16 दिन बाद षोड़शी समारोह का आयोजन किया जाता है। बुधवार सुबह दस बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के शिष्य जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बताया की षोड़शी समारोह के लिए परंपरा अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिंहा, मेघालय के राज्यपाल तथागत राय, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरि महाराज, महामंत्री श्री महंत हरिगिरि महाराज सहित बड़ी संख्या में संत शामिल होंगे। इनमें से कई विशिष्ट अतिथि मंगलवार की शाम ही हरिद्वार पहुंच गए हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह चौधरी और एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें