फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईज ऑफ द डूइंग बिजनेस: औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सीएस की मुलाकात, कहा- उद्योगों के संचालन में आ रही चुनौतियां

Thu, 29 Jul 2021 10:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में उद्यमी मुख्य सचिव से मिले। चैंबर ऑफ कॉमर्स के वीरेंद्र कालरा ने प्रदेश में सरकार की ओर से जारी ‘ईज ऑफ द डूइंग बिजनेस’ मुहिम में आ रही परेशानियां बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को मुख्य सचिव एसएस संधू से सचिवालय में मुलाकात कर उद्योगों से जुड़ी समस्याएं बताई। मुख्य सचिव ने उद्योगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में उद्यमी मुख्य सचिव से मिले। चैंबर ऑफ कॉमर्स के वीरेंद्र कालरा ने प्रदेश में सरकार की ओर से जारी ‘ईज ऑफ द डूइंग बिजनेस’ मुहिम में आ रही परेशानियां बताई। सिडकुल इंटरप्रीन्योर्स वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), सिडकुल अध्यक्ष हिमेश कपूर ने सरकार की ओर से जारी उत्तराखंड परचेस पालिसी की सभी औद्योगिक संगठनों एवं उद्योगों के साथ मिलकर पुन: समीक्षा करने और खरीद में स्थानीय उद्योगों को वरीयता देने का आग्रह किया।

रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के केतन भारद्वाज ने उद्योग लगाने के लिए औद्योगिक नोटिफाइड भूमि को लेकर आ रही समस्या बताई और कहा कि सभी उद्योगों के नक्शे सीडा के माध्यम से पास कराने की व्यवस्था की जाए। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से उद्योगों को हुए नुकसान और उद्योगों के सामने कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शीघ्र समस्याओं के समाधान और उद्योगों को सरकार की ओर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। औद्योगिक संगठनों की ओर से मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह और रुड़की स्माल स्केल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रतिनिधि केतन भारद्वाज ने संस्था पत्रिका प्रथम संस्करण की प्रति भेट की। इस दौरान वीरेंद्र कालरा, हेमंत कोचर, सुनील उनियाल, हिमेश कपूर, केतन भारद्वाज एवं राज अरोरा, राजीव वेद उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें