फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय के इशारे पर हुआ कुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाला

विज्ञापन
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना साथ में कांग्रेस के - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कुंभ में कोरोना टेस्टिंग घोटाल सरकार और सचिवालय के इशारे पर हुआ। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पंत दंपती के पोस्ट इसे सच साबित करने के लिए काफी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही घोषणा पत्र भी जारी कर दिया जाएगा, ताकि जनता घोषणा पत्र पर मंथन कर सके।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सचिवालय में बैठे एक बड़े अधिकारी ने ऐसे लोगों को कुंभ में कोरोना जांच का ठेका दे दिया, जिसे आईसीएमआर से भी अनुमोदन नहीं था। ऐसा कर भाजपा सरकार ने महाकुंभ को पूरे देश और दुनिया में बदनाम करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पंत दंपती किस किसके पैर छूूते और गले मिलते हैं, सोशल मीडिया में सब वायरल है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाले के पीछे कौन हैं।
उन्होंने कहा कि फर्जी जांच को पकड़कर सरकार ने कोई पराक्रम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण हल्द्वानी में मंगलवार को कांग्रेस की प्रस्तावित रैली की अनुमति को निरस्त करके सीएम की सभा कराई गई। उत्तराखंड में लोकतंत्र का गला घोटने की परंपरा नहीं थी। मगर भाजपा ने उत्तराखंड में भी यह परंपरा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से 14 नवंबर को बाल दिवस पर न्याय पंचायत स्तर खेलकूद आदि कार्यक्रम करेंगे। 15-16 को ग्राम पंचायत में बड़े नेता रात्रि प्रवास करेंगे। 19 नवंबर को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती को मातृ शक्ति सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें