फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से 25 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन पर दो ठगों ने उसका एटीएम ले लिया। इसके बाद ठगों ने उसके खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिए। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के मुुताबिक यूपी के जनपद आजमगढ़ के गांव समसाबाद निवासी मनीष ने शिकायत देकर बताया कि 29 सितंबर को वह हरिद्वार स्टेशन पर सहारनपुर जाने के लिए आया था। इसी दौरान टिकट काउंटर पर दो व्यक्तियों ने उसे बहला-फुसलाकर उसका एटीएम ले लिया। इसके साथ ही आरोपियों ने उसके एटीएम का पासवर्ड भी उससे पूछ लिया। जिसके बाद दोनों युवक एटीएम कार्ड लेकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद मनीष के मोबाइल पर 25500 रुपये निकाले जाने का संदेश आया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें