पत्रकारों से वार्ता करते आप पार्टी के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
आम आदमी पार्टी के हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय सैनी ने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्ंद केजरीवाल के आवास पर असामाजिक तत्वों की ओर से की गई तोड़फोड़ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजय सैनी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता व पंजाब में आप की सरकार बनने से भाजपा बौखला गई है। बौखलाहट में भाजपा अरविंद केजरीवाल पर अनर्गल आरोप लगा रही है। जिस प्रकार दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ की वह निदंनीय है। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। संजय सैनी ने कहा कि पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बड़ी चुनौती मान रही भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो रहे हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर षड्यंत्र व सोची समझी साजिश के तहत दिल्ली का माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस दौरान श्रवण कुमार गुप्ता विशाल शर्मा, तेजस्वी आदि मौजूद रहे।