फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनी हड़ताल के बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
हड़ताल के बाद बैंकों के खुलने पर उमड़ी भीड़। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
दो दिनी हड़ताल के बाद खुले बैंकों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चार दिन बाद कामकाज होने से बैंक उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। वित्तीय वर्ष के मार्च माह के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बैंकों पर और भी ज्यादा दबाव रहेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की कर्मचारी नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर बैंक, एलआईसी समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के श्रमिकों ने ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल की थी। महीने का दूसरा शनिवार और फिर रविवार के बाद सोमवार, मंगलवार को हड़ताल के कारण बैंकों में लगभग 110 करोड़ रुपये का कारोबार नहीं हो सका था। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सबसे अधिक पीएनबी की शाखाओं से जुड़े उपभोक्ताओं को हुई थी। क्योंकि इन शाखाओं के अधिकांश कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे। इसके अलावा अन्य बैंकों में भी कामकाज प्रभावित हुआ था। अब बुधवार को बैंक खुलने से उपभोक्ता चार दिन बाद बैंकिंग कार्य कराने के लिए पहुंचे। जिसके लिए उपभोक्ताओं को लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बीईयू के महामंत्री राजकुमार सक्सेना ने बताया कि बैंक कर्मचारियों के हड़ताल से लौटने के बाद बैंकों में काम का अधिक लोड रहा है। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन होने से और अधिक भीड़ रहेगी। जिससे कर्मचारियों को देर शाम तक काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें