फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ का हमला- भाजपा ने धर्म के नाम पर किया भ्रष्टाचार

Thu, 20 Jan 2022 08:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही सुशासन आएगा। उन्होंने कहा कि कुशासन जल्द ही समाप्त होने वाला है। उत्तराखंड में चार साल के अंदर सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा सरकारों ने धर्म के नाम पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घोटाला किया है। यूपी में राम मंदिर के नाम पर तो उत्तराखंड में कुंभ के नाम पर घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे।

विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही सुशासन आएगा। उन्होंने कहा कि कुशासन जल्द ही समाप्त होने वाला है। उत्तराखंड में चार साल के अंदर सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। सवा चार लाख लोगों ने नौकरी गंवाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में केवल युवाओं को बेरोजगारी मिली है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर चल रही गुटबाजी के सवाल को घुमाकर वह भाजपा की तरफ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

57 हजार से ज्यादा राजपत्रित और अराजपत्रित पद रिक्त- गौरव

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी में देहरादून पहले और हरिद्वार दूसरे नंबर पर है। सेवायोजन के आंकड़ों के अनुसार आठ लाख से ज्यादा युवाओं ने पंजीकरण कराया। उन्होंने कहा कि आंकड़े दर्शाते हैं कि भाजपा की प्राथमिकता कभी रोजगार देना ही नहीं थी। प्रदेश में 57 हजार राजपत्रित और अराजपत्रित पद रिक्त पड़े हैं। कांग्रेस के समय में बेरोजगारी दर जो 1.15 थी वह अब 21 फीसदी तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता चुनाव में इसका जवाब भाजपा को देगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी की पुस्तक ‘आमदनी न हुई दोगुना, दर्द सौ गुना’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, आईटी सेल प्रदेश सचिव शुभम जोशी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें