फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भी धरने पर डटी आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता दूसरी दिन भी जिला महिला चिकित्सालय में धरने पर डटी रहीं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे दिन भी बारिश के बीच दूर-दराज से आशा कार्यकर्ता आशा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन (एकता यूनियन) के बैनर तले जिला महिला चिकित्सालय पहुंची। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष राजेश्वरी चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें केवल मांगों को पूरा कराने के लिए आश्वासन दिया गया है। अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। इसलिए कार्यबहिष्कार कर आशाओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है, क्योंकि पहले भी कई बार आश्वासन दिए जा चुके हैं। लेकिन मांगों को पूरा करने के लिए शासनादेश आज तक जारी नहीं किया गया। ऐसे में सरकार उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित कर 21 हजार रुपये वेतन समेत सभी मांगों को मानने के लिए शासनादेश जारी करे। इस मौके पर सुरेंद्रा शर्मा, मालती, सविता सौदाई, आशा, सुधा, सुदेश, लक्ष्मी, बिरलेश आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें