फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव : आरक्षण से वार्डों का चुनाव लड़ने वालों का गणित बिगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअब अपनी जगह करीबियों को वार्डों से चुनाव लड़ाने में जुटे हैं तमाम नेताI
विज्ञापन




नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही जोरशोर से चुनावी तैयारियां शुरू हो गई। इस बार आरक्षण ने कई वार्डों में चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके नेताओं का गणित बिगाड़ दिया। कई वार्डों में जनरल से आने वाले नेता पूरी तैयारी से थे तो ओबीसी के लिए आरक्षित होते ही अरमानों पर पानी फिर गया। महिलाओं के लिए सीट आरक्षित होने के बाद चुनाव लड़ने के लिए अब कोई अपनी पत्नी तो कोई माता को मैदान में उतारने की तैयारी में है।



साल 2018 में निकाय चुनाव के बाद नगर निगम के नए बोर्ड का गठन हुआ था। 60 वार्डों में भाजपा ने 35 और कांग्रेस ने 17 तो बाकी आठ में निर्दलीय व अन्य ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2013 में नगर निगम क्षेत्र में कुल 30 ही वार्ड थे। 2018 में परिसीमन के बाद 60 वार्ड हुए। इस बार आरक्षण में 27 सीटें अनारक्षित, 12 महिला, अनुसूचित जाति महिला की दो, पिछड़ा महिला की दो, अनुसूचित जाति की पांच और अन्य वर्ग में भी सीटें आरक्षित की गई। कुछ वार्डों का आरक्षण बदलने से कई नेताओं के अरमान भी धरे के धरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें