फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को जमीन आवंटन की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अपात्रों और काल्पनिक व्यक्तियों के नामों पर सरकारी जमीन के पट्टे आवंटन का मामला प्रकाश में आया है। अपर आयुक्त गढ़वाल (प्रशासन) और लैंड फ्राड समन्वय समिति के सदस्य ने जिलाधिकारी से जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

मामला धनौरी क्षेत्र के शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव का है। शिवदासपुर निवासी सरित कुमार ने गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन को एक शिकायती पत्र दिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव में 31 बीघा ग्राम पंचायत की जमीन ऐसे लोगों को पट्टे पर आवंटित कर दी गई है, जो अपात्र हैं। काल्पनिक नाम बनाकर भी जमीन पट्टे पर दे दी गई है। इन लोगों को आज तक कोई रिकॉर्ड ग्राम पंचायतों के दस्तावेजों में नहीं है। कुछ ऐसे लोगों को भी जमीन पट्टे पर दे दी गई है, जो गांव में न तो कभी पहले रहते थे और न ही अब रहते हैं।
आरोप है कि ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंध समिति और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन को अपात्र व काल्पनिक नामों पर खुर्दबुर्द करने का काम किया गया है। इसलिए जमीन को अपात्रों से वापस लेकर पात्र लोगों को आवंटित की जाए। कमिश्नर के आदेश पर गढ़वाल मंडल आयुक्त प्रशासन ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को प्रकरण की शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें