फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी का मदन कौशिक ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री निरंजनी अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी देश और प्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित हैं। राष्ट्र और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहने वाले संतों के आशीर्वाद से व्यक्ति का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रहने वाले श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने जिस तरह से कोरोनाकाल में सरकार और जनता की सेवा की वह प्रशंसनीय है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने से अखाड़ा परिषद को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि संत समाज की समस्याओं को दूर करना और आम जनमानस का मार्गदर्शन करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ों को एकजुट कर धर्म संस्कृति का उत्थान व युवा वर्ग का मार्गदर्शन कर राष्ट्र व मानव सेवा में योगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुशील चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें