फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शनिवार को हरिद्वार पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, फ्लीट आने पर जीरो जोन रहेगा रूट

Fri, 29 Oct 2021 10:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अमित शाह के देव संस्कृति विश्वविद्यालय से निकलते ही एआरटीओ चौक, सप्तऋषि, जयराम आश्रम मोड़, आनंद वन समाधि, बंगाली मोड़ व कनखल के चौक बाजार से आने वाले रूट को जीरो जोन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को धर्मनगरी पहुंचेंगे। वह देव संस्कृति विश्वविद्यालय के साथ ही हरिहर आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार अमित शाह हेलीकॉप्टर से तीन बजकर 15 मिनट पर देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से चलकर रायवाला मिलट्री हेलीपैड पहुंचेंगे।

विज्ञापन


यहां से वह सड़क मार्ग से शांतिकुंज स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। चार बजे से होने वाले कार्यक्रम में गृहमंत्री डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इसके बाद वह पौने छह बजे हरिहर आश्रम कनखल पहुंचेंगे और यहां संतों से मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री यहां पर एक घंटे तक संतों से मुलाकात करने के बाद सड़क मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे। 

अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
अमित शाह के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय और हरिहर आश्रम कनखल आश्रम पहुंचकर जायजा लिया। गृहमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान इस रूट पर कोई वाहन नहीं चलेगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड: चुनावी सियासत गरमाने को शनिवार को आएंगे अमित शाह, जनसभा की तैयारी पूरी

शनिवार को शाह के देव संस्कृति विश्वविद्यालय से निकलते ही एआरटीओ चौक, सप्तऋषि, जयराम आश्रम मोड़, आनंद वन समाधि, बंगाली मोड़ व कनखल के चौक बाजार से आने वाले रूट को जीरो जोन कर दिया जाएगा। इसी तरह से वापसी में भी यहीं रूट जीरो जोन रहेगा।

अमित शाह के धर्मनगरी दौरे को लेकर रायवाला मिलट्री स्टेशन हेलीपैड से लेकर शांतिकुंज व कनखल स्थित हरिहर आश्रम तक की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कमल दास की कुटिया में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने रायवाला स्थित मिलट्री स्टेशन के हेलीपैड का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया सुरक्षा व्यवस्था में बहादाबाद, कोतवाली रानीपुर, सिडकुल, लक्सर, खानपुर, कलियर के थाना प्रभारियों को भी तैनात किया है। कार्यक्रम स्थलों पर दो बार बम निरोधक दस्ते चेकिंग करेगा। बैठक में आईपीएस रामचंद्र राजगुरु, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी यातायात पीके राय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

एंबुलेंस में रहेगा ए पॉजिटिव रक्त
गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस तैयार की है। एंबुलेंस में ए पॉजीिटिव रक्त उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें